प्रधानमंत्री शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे लखनऊ जाएंगे और वहां वे ग्लोबल ट्रेड शो का उद्घाटन करेंगे और इंवेस्ट यूपी 2.0 को लॉन्च करेंगे। यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2023, 10 से 12 फरवरी 2023 तक चलेगा।
यूपी के बाद पीएम मुंबई जाएंगे और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से दो वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। जिसमें से एक ट्रेन मुंबई से सोलापुर और दूसरी ट्रेन मुंबई से साईनगर शिरडी के बीच चलेगी।